RGA News मुरादाबाद
मुरादाबाद होली पर्व नजदीक आते ही खाद्य सामग्रियों में मिलावट का दौर तेजी से शुरू हो गया है। त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। ..
मुरादाबाद : होली पर्व नजदीक आते ही खाद्य सामग्रियों में मिलावट का दौर तेजी से शुरू हो गया है। त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। मिलावटखोरी रोकने को अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत जिले भर में छामेमारी की जा रही है। खाद्य पदार्थों के नमूने भरे जा रहे हैं। बुधवार को रामपुर में जिला अभिहित अधिकारी डॉ. चमन लाल और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव ने टीम के साथ छापा मारा। टीम ने फैजुल्लानगर स्थित सरफराज कचरी उद्योग के नाम से स्थापित फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां भारी मात्रा में रंगीन कचरी मिली।
टीम ने सीज की कचरी
टीम ने इसमें सिंथेटिक रंग मिले होने की आशंका के चलते नमूना भरा और फैक्ट्री में मौजूद 3080 किलोग्राम कचरी को सीज कर दिया। टीम ने पनवडिय़ा चौराहे के पास भजन स्वीट््स हाउस पर भी छापा मारा। यहां मावा का नमूना लिया। इसके अलावा शहर के मुहल्ला बेरियान स्थित नाजिम किराना स्टोर से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, बेरियान में ही बंटी स्वीट हाउस से मावा और चीनी के मिश्रण का नमूना भरा।
मिलावटखोरों से रहे सावधान
होली के पर्व पर भी किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री खरीदने से पहले सतर्क रहे। यह जरूर जान ले कि जो आप सामान खरीद रहे है वह आपकी सेहत के लिए कितना अच्छा है? खाद्य सामग्री में मिलावट का शक होने पर खाद्य विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दें। तभी मिलावटखोरों पर नकेल संभव है।