Lok Sabha Election 2019: पश्चिम बंगाल से मुस्लिम महिला को टिकट, भाजपा की तीसरी सूची जारी

Praveen Upadhayay's picture

Lok Sabha Election 2019: पश्चिम बंगाल से मुस्लिम महिला को टिकट, भाजपा की तीसरी सूची जारी

RGA news

भाजपा ने लोक सभा चुनाव 2019 के लिेए तीसरी सूची जारी की पश्चिम बंगाल के जंगीपुर से मुस्लिम महिला को दिया टिकट...

नई दिल्ली लोकसभा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा ने पश्चिम बंगाल से मुस्लिम महिला को उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल की जंगीपुर से भाजपा ने मफूजा खातून को टिकट दिया है। आपको बता दें कि इस सीट से देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी चुनाव लड़ा करते थे। मौजूदा समय में कांग्रेस ने उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी को यहां से टिकट दिया है।

        

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए देश की सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और लगातार अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर रही है है। इसी क्रम में सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने उम्मीदवारों को लेकर तीसरी सूची भी जारी कर दी है है इस सूची में भाजपा के 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। जिनमें से 6 तेलंगाना, 3 उत्तर प्रदेश और केरल और पश्चिम बंगाल के लिए एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश की इन तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की कैराना, नगीना और बुलंदशहर सीट से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बुलंदशहर से भोला सिंह को टिकट दिया गया है तो वहीं नगीना लोकसभा सीट से डॉ. यशवंत उम्मीदवार बनाए गए हैं। कैराना से पार्टी ने उपचुनाव हारीं मृगांका सिंह का टिकट काटते हुए प्रदीप चौधरी को टिकट दिया है।

2014 के चुनाव में कैराना सीट पर भाजपा की ओर से स्वर्गीय हुकुम सिंह ने जीत हासिल की थी। उनके निधन के बाद उपचुनाव में उनकी बेटी मृगांका सिंह ने रालोद की प्रत्याशी तब्बसुम हसन के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। गठबंधन की ओर से 2019 चुनाव के लिए एक बार फिर तबस्सुम हसन को टिकट दिया गया है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.