Rga news
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी छह साल चक अम्रपाली समूह के साथ जुड़े रहे थे।...
नई दिल्ली: -अम्रपाली समूह की मुश्किलों में अब और इजाफा हो गया है। हजारों ठगे हुए खरीददारों के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है। छह साल तक अम्रपाली समूह के ब्रांड एंबैसडर रहे महेंद्र सिंह धौनी ने कंपनी पर 40 करोड़ रुपये का बकाया न चुकाने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि साल 2009 में महेंद्र सिंह धोनी अम्रपाली समूह के ब्रांड एंबैसडर बने थे। धोनी 6 साल तक समूह के साथ जुड़े रहें, लेकिन साल 2016 में जब कंपनी पर खरीददारों को ठगने का आरोप लगा, तब उन्होंने अग्रपाली से खुद को अलग कर लिया। आम्रपाली समूह के सीएमडी अनिल शर्मा और दो डायरेक्टर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं।