
Rga news
जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी कर सपा नेता फिरोज खां बुरे फंस गए हैं। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला आयोग ने समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खां को नोटिस जारी किया...
मुरादाबाद:-जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी कर सपा नेता फिरोज खां बुरे फंस गए हैं। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला आयोग ने समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खां को नोटिस जारी किया है। दरअसल फिरोज खां ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र और विवादित टिप्पणी की थी।
जयाप्रदा पहले सपा में थीं। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुईं हैं। जयाप्रदा के आजम खां के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प होने के आसार जताए जा रहे हैं। फिरोज खां इसी मामले पर जयाप्रदा को लेकर शब्दों की मर्यादा लांघ गए।