पूर्व विधायक मेजर जेपी सिंह होंगे सम्भल से कांग्रेस प्रत्याशी

Praveen Upadhayay's picture

Rga news

जनपद से दो बार विधायक रहे मेजर जे पी सिंह ने बीते दिनों भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था गुरुवार को कांग्रेस ने उन्हें सम्भल से अपना लोकसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया। ...

मुरादाबाद:-जनपद से दो बार विधायक रहे मेजर जे पी सिंह ने बीते दिनों भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था गुरुवार को कांग्रेस ने उन्हें सम्भल से अपना लोकसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया। लंबे समय से स्थानीय स्तर पर कांग्रेसियों को यहां प्रत्याशी की तलाश थी, जो नामांकन के शुरुआत के पहले ही दिन घोषित कर दिया गया।

राजनीति के अच्छे खिलाड़ी माने जाने वाले जेपी सिंह संभल में कांग्रेस के जरिए अपने चुनावी पारी का आगाज करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष कांग्रेस विमलेश कुमारी ने बताया कि पार्टी की सूची देर रात जारी की गई। जिसमें संभल के प्रत्याशी के रूप में मेजर जेपी सिंह शामिल है। वह अनुभवी राजनेता है तथा उसका लाभ पार्टी को मिलेगा।  

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.