अमित शाह मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित​

Raj Bahadur's picture

RGA news

भारतीय जनता पार्टी का आज (शुक्रवार) 38वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को नमो ऐप के जरिए 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चयन किया गया है उनमें नई दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी दि्ल्ली, त्तरी मध्य मुंबई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और सारण (बिहार) की शामिल हैं। वहीं पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

जानकारी के मुताबिक मुंबई में शाह जिस रैली को संबोधित करने वाले हैं उसमें 3 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 28 ट्रेनों और 5 हजार बसों से देश के कई हिस्सों से कार्यकर्ता मुंबई पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि इस रैली से अमित शाह 2019 में होने वाले चुनावों को साधने की कोशिश कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि केंद्र के अलावा बीजेपी की 21 राज्यों में सरकार है। इस वजह से कार्यकर्ताओं में भी स्थापना दिवस के मौके पर काफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट के जरिए सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि बीजेपी भारत को बदलने का प्रयास जारी रखेगी। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है। 

इस दिन हुआ था बीजेपी का गठन-
गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ। तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष थे। भाजपा, 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ का ही नया रूप है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.