
Rga news
अनुभवी राजनयिक जयदीप सरकार को दक्षिण अफ्रीका में भारत का अगला उच्चायुक्त बनाया गया है। फिलहाल वह भूटान में भारत के राजदूत हैं। इसके अलावा वे अन्य देशों में भी सेवाएं दे चुके हैं।...
नई दिल्ली:-अनुभवी राजनयिक जयदीप सरकार को दक्षिण अफ्रीका में भारत का अगला उच्चायुक्त बनाया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह जल्द ही अपना काम संभाल लेंगे। जयदीप सरकार 1987 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। फिलहाल वह भूटान में भारत के राजदूत हैं। वह टोक्यो, सियोल और बांग्लादेश स्थित भारतीय मिशन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विदेश मंत्रालय, वित्त और योजना का काम देखा
सरकार वर्ष 1992-96 के बीच वित्त मंत्रालय में काम कर चुके हैं। वहां वह यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों के साथ आर्थिक संबंधों के मामले को देख रहे थे। वह वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री कार्यालय में बतौर निदेशक शामिल हुए और विदेश मंत्रालय, वित्त और योजना का काम देखा।
सुहेल एजाज खान होंगे लेबनान के अगले राजदूत
भूटान में भारत का राजदूत नियुक्त किए जाने से पहले सरकार वर्ष 2012-16 तक इजरायल में भारत के राजदूत रह चुके हैं। भारत सरकार ने सऊदी अरब में भारतीय मिशन के उप प्रमुख सुहेल एजाज खान को लेबनान का अगला राजदूत नियुक्त किया है।