Most Important 50 Seats Exit Polls 2019: निरहुआ को हराकर पार्लियामेंट पहुंचेंगे अखिलेश यादव

Praveen Upadhayay's picture

Rga news

Exit Polls 2019 Important 50 seats सात चरणों में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान हो चुका है। क्या इन 50 सीटों के रिजल्ट के बारे में नहीं जानना चाहेंगे आप?...

नई दिल्ली:-Lok Sabha Election 2019 के तहत सात चरणों में मतदान हो चुका है। रविवार शाम Exit Polls ने भावी सरकार की तस्वीर भी काफी हद तक साफ कर दी है। इस सबके बीच अब भी वो 50 सीटें बची हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। फिर जाहे वह गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट हो या लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ की सीट। सर्वे एजेंसी 'जन की बात' ने यह Exit Poll किया है और प्रदीप भंडारी एक निजी चैनल के साथ इन सीटों पर विश्लेषण कर रहे हैं। चलिए जानें इन 50 सीटों का गणित...

Most Important 50 Seat Exit Poll Live Update

- उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी की होगी जीत। 
- भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जीत होगी।
- गुजरात के गांधी नगर से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह की जीत होगी।
- जयपुर ग्रामीण से भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन राठौर की जीत होगी।
-  मध्‍यप्रदेश की गुना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिंया की जीत होगी।
- बिहार के बेगूसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह की जीत होगी। 
- बिहार के पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद की जीत होगी।  यहां भाजपा के ही बड़े नेता रहे शत्रुध्‍न सिन्‍हा ने कुछ दिनों पहले पार्टी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा था। 
-उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रविकिशन की जीत होगी।
- उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी की जीत होगी।
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज से समाजवादी उम्मीदवार डिम्पल यादव की जीत होगी।
- उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी उम्मीदवार आजम खान की जीत होगी। यहां से भाजपा की उम्‍मीदवार जया प्रदा उन्‍हें टक्‍कर देने मैदान में हैं।
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बड़ी जीत होगी।
- उत्तर प्रदेश के अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर है।
-मध्य प्रदेश के जबलपुर से भाजपा के राकेश सिंह की जीत होगी।
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर से भाजपा के उम्मीदवार महेश शर्मा की जीत होगी। यहां उन्‍हें सतबीर नागर टक्‍कर दे रहे। 
- अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा नेता साक्षी महाराज एक बार फिर उन्नाव से उम्मीदवार हैं। जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार साक्षी महाराज की जीत तय है।
- भाजपा नेता और सांसद वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं और जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार उनकी जीत तय है।
- उत्तर प्रदेश की बागपत सीट पर भाजपा उम्मीदवार सत्यपाल सिंह और आरएलडी नेता जयंत चौधरी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जयंत अपने पिता अजित सिंह की विरासत संभाल रहे हैं।
- एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर सीट से भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की जीत तय है।
- मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता संजीव बाल्यान को किसान नेता अजित सिंह चुनौती दे रहे हैं। यहां से संजीव बाल्यान की जीत तय है।
- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार और भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से है। Exit Polls के मुताबिक इस मुकाबले में अखिलेश यादव को जीत मिलना तय है।

- राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से बीजेपी प्रत्याशी सुखबीर जौनपुरिया को इस बार मिलेगा बहुमत?
- महाराष्ट्र के बीड से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम मुंडे इस बार भी हासिल करेंगी बहुमत?
- क्या महाराष्ट्र में सोलापुर से कांग्रेस के कैंडिडेट सुशील कुमार शिंदे को मिलेगी हार, बाजपा उम्मीदवार सिद्धेश्वर शिवाचार्य को मिलेगा बहुमत?
- बिहार में समस्तीपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक राम को मिलेगा बहुमत?
- जानें क्या मध्यप्रदेश की गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिंया को मिलेगा बहुमत?
- क्या बिहार में दरभंगा से भाजपा के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराकर खिला पाएंगे कमल?
- क्या मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं?
- गाजियाबाद से बड़ी जीत के साथ संसद पहुंचेगे पूर्व सेनाध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार जनरल वीके सिंह?
- मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं?
- कानपुर से सत्यदेव पचौरी को इस बार मिलेगा बहुमत?
- लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह को मिलेगा बहुमत?

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.