
RGA News, दिल्ली
ICC cricket world cup 2019 रोहित शर्मा ने World Cup 2019 का अपना तीसरा शतक लगाया। ...
नई दिल्ली:- India vs England ICC cricket world cup 2019: पिछले दो मैचों की खराब फॉर्म के बाद भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाकर अपनी खोई हुई लय वापस पा ली। रोहित इस वर्ल्ड कप के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने तीन शतक लगाए हैं। ये रोहित का वर्ल्ड कप 2019 का तीसरा शतक रहा। इसके अलावा रोहित इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं।
विश्व कप 2019 में रोहित का तीसरा शतक
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने शतक लगाया और इस विश्व कप में तीसरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वहीं ये रोहित के वनडे करियर का 25वां शतक है। इंग्लैंड के खिलाफ रोहित ने 106 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस मैच में रोहित ने विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। रोहित ने इस विश्व कप में इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी खेली थी जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 140 रन बनाए थे।
इंग्लैंड में रोहित ने रचा इतिहास
इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में पांच शतक लगाने वाले रोहित शर्मा पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए। रोहित ने शिखर धवन, विवियन रिचर्ड्स और केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया। इन बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में विदेशी बल्लेबाज के तौर पर चार-चार शतक लगाए हैं।
विराट व रोहित के बीच वनडे में 17 शतकीय साझेदारी
विराट व रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। वनडे क्रिकेट में इन दोनों बल्लेबाजों ने 17वीं बार शतकीय साझेदारी की। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बीच हुआ था। इन दोनों के बीच वनडे में 26 बार ऐसी साझेदारी हुई थी। विराट व रोहित इस मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
Most Century Partnerships In Odi
Sachin/Ganguly - 26
Dilshan/Sangakkara - 20
Rohit/Kohli - 17*
Rohit/Dhawan - 16
Hayden/Gilchrist - 16
रोहित ने की गांगुली की बराबरी
रोहित गांगुली के बाद दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक विश्व कप में तीन शतक लगाए हैं। एक विश्व कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम पर है। संगकारा ने पिछले विश्व कप में चार शतक लगाए थे। एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी-
कुमार संगकारा- 4 शतक (2015)
मार्क वॉ- 3 शतक (1996)
सौरव गांगुली- 3 शतक (2003)
मैथ्यू हेडेन- 3 शतक (2007)
रोहित शर्मा- 3 शतक (2019)*