
RGA News. मुरादाबाद
विकास कार्य और कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को प्रशासन के अदूरदर्शी कार्यों ने बदरंग कर दिया।...
मुरादाबाद:- विकास कार्य और कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को प्रशासन के अदूरदर्शी कार्यो ने बदरंग कर दिया। संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कवर करने पहुंचे जर्नलिस्ट, न्यूज चैनल के कैमरामैन और मीडियाकर्मियों को इमरजेंसी चिकित्सक कक्ष में बंद कर दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह बाहर से दरवाजा बंद करते हुए दिखाई दे रहे हैंं
इस प्रकरण में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट ने सियासी ताप बढ़ा दिया है। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए सरकार की कार्य प्रणाली को कठघरे में खड़ा किया है। मुख्यमंत्री जब निरीक्षण करने के लिए महिला अस्पताल की ओर आगे बढ़ने लगे तब इमरजेंसी चिकित्सक कक्ष का दरवाजा खोल दिया गया। इस पर कुछ पत्रकारों ने कमरे में बंद करने का विरोध जताया। इसको लेकर खासा हंगामा भी हुआ। सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम का वीडियो खूब वायरल होता रहा। जिलाधिकारी बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाते दिख रहे हैं। अंदर मीडियाकर्मी बेचैन हैं। हालांकि इसका जवाब सोशल मीडिया पर डीएम ने खुद ही दिया है।