नारी निकेतन के शौचालय में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश मुरादाबाद

सहायक अधीक्षक ने बताया कि वह रात भर रोती रही। वह इस बात को लेकर खफा थी कि उसे क्यों ट्रांसफर किया गया। ...

मुरादाबाद:- नारी निकेतन में एक युवती शौचालय में फांसी पर लटक गई। बुधवार को ही वह बरेली से ट्रांसफर होकर आई थी। सहायक अधीक्षक अपने स्टाफ के साथ उसे जिला अस्पताल लेकर आईं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बुधवार को नसीमा 22 बरेली के नारी निकेतन से ट्रांसफर होकर मुरादाबाद आई थी। सहायक अधीक्षक ने बताया कि वह रात भर रोती रही। वह इस बात को लेकर खफा थी कि उसे क्यों ट्रांसफर किया गया। उसका आरोप था कि उसे धोखे से भेजा गया। वह यहां नहीं रहना चाहती थी। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे वह शौच के लिए गई थी। 20 मिनट बाद भी वह नहीं लौटी तो स्टाफ ने दूसरी लड़की को देखने के लिए भेज दिया। दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खोला तो बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला गया। अंदर देखा तो नसीमा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में नारी निकेतन का स्टाफ नसीमा को जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नसीमा कोलकाता की रहने वाली है और लावारिस हालत में वह बरेली में मिली थी। सहायक अधीक्षक मंजू ने बताया कि बुधवार की रात को ही नसीमा बरेली नारी निकेतन से ट्रांसफर होकर आई थी। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आला अफसरों को भी घटना के बारे में बता दिया गया है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.