![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ मुरादाबाद उत्तर उत्तर प्रदेश
रामपुर में अखिलेश यादव बोले की आजम खां के खिलाफ दर्ज किए गए सभी मुकदमें फर्जी है। यह एक साजिश के तहत किया जा रहा है। सत्ता में आने के बाद सभी वापस हो जाएंगे। ...
मुरादाबाद :- जनपद रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान के खिलाफ दर्ज कराए गए सारे मुकदमे फर्जी हैं। हमारे सत्ता में आते ही सभी वापस ले लिए जाएंगे। सपा मुखिया शनिवार को मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंनेे कहा कि भाजपा सरकार ने कानून की धज्जियां उड़ा दी हैं। भाजपा ने हमें सिखा दिया है कि पुलिस वालों से काम कैसे लेना है। सीओ और एसओ से कैसे काम कराना है। अपनी का अपनी मर्जी का कप्तान लाइए और जो चाहे वह काम कराइए। सरकार आती जाती रहती है। हम भी सत्ता में रहे हैं, लेकिन हमने ऐसा कोई काम नहीं किया। रामपुर में प्रशासन जिस तरीके से कानून की धज्जियां उड़ा रहा है, उससे सरकार का ही नुकसान हो रहा है। लोगों का सरकार से भरोसा उठ रहा है। सपा को लोगों की सहानुभूति मिल रही है और उपचुनाव में भी इसका फायदा मिलेगा। हालांकि उपचुनाव में प्रत्याशी किसे बनाएंगे, इस सवाल को उन्होंने सीधे जवाब नहीं दिया, बोले अभी इंतजार कीजिए। समाजवादी पार्टी पिछले ढाई साल से कोई बड़ा आंदोलन नहीं कर सकी है, ऐसे में संगठन कैसे मजबूत होगा, इसके जवाब में अखिलेश बोले जहां भी कोई घटना होती है। उसका हमारे लोग जमकर विरोध करते हैं । प्रदर्शन करते हैं। हम जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और सरकार के गलत फैसलों का विरोध भी कर रहे हैं। रामपुर के मामले में हम राज्यपाल से मिलेंगे। पीड़ित लोगों ने हमें बताया है कि उन्हें किस तरह परेशान किया जा रहा है। हम आंदोलन भी करेंगे।