RGA न्यूज़ नई दिल्ली
नई दिल्ली:- महात्मा गांधी की जयंती, जो कि हर साल 2005 से बीजिंग के एक सार्वजनिक पार्क में आयोजित की जाती है, उसको बुधवार को अंतिम क्षणों में भारतीय दूतावास परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके पीछे कारण था चीनी सरकार द्वारा इस आयोजन को अनुमति देने से इनकार कर देना। भारतीय दूतावास के अधिकारी ने यह बताया। हालांकि, चीनी अधिकारियों द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था कि अनुमति क्यों नहीं दी गई।
प्रसिद्ध चीनी मूर्तिकार युआन ज़िकुन द्वारा Chaoyang पार्क में राष्ट्रपिता की मूर्ति स्थापित की गई है, जहां पिछले 14 वर्षों से, गांधी जयंती समारोह मनाया जा रहा है। यह लोकप्रिय सार्वजनिक पार्क में चीन में गांधी की एकमात्र मूर्ति है। हर साल युआन के साथ भारतीय दूतावास 2 अक्टूबर को गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन करता है। आश्चर्यजनक रूप से, इस वर्ष अनुमति प्राप्त नहीं हुई थी, हालांकि इसे हर साल की तरह भारतीय दूतावास पर सेलिब्रेट किया गया।
भारतीय अधिकारियों ने बताया कि म्यूजियम द्वारा बिना परमिशन के कार्यक्रम को करवाने से मना कर दिया गया था, जहां बाद में कुछ जल्दी के इंतजाम कर हमने इस भारतीय दूतावास पर शिफ्ट किया।...और फिर इस कार्यक्रम को मनाया गया।
बता दें कि कल यानी 2 अक्टूबर को भारत में जगह-जगह गांधी जयंती के मौके पर कार्यक्रम रखे गए। इसमें मिल जुल कर गांधीजी के विचारों पर प्रकाश डाला गया। महात्मा गांधी के नाम से शायद ही कोई अंजान होगा। 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी का देश को आजाद करवाने में बहुत ही बड़ा योगदान रहा है। यह मौके 150वीं गांधी जयंती का था।