मजूदर दिवस पर महिलाओं ने मजदूरों को कराया भोजन

Raj Bahadur's picture

RGANews

जायन्ट्स ग्रुप आफ महिला शक्ति के तत्वाधान में मजदूर दिवस मनाया गया। जिसमें ग्रुप की महिलाओं के द्वारा मजदूरी करके अपने घर परिवार को चलाने वाले मजूदरों को भोजन वितरित किया गया।

ब्रह्मबाजार गांधी मूर्ति स्थित लेवर चौक पर जायन्ट्स ग्रुप की महिलाओं के द्वारा मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मजदूरों को भोजन वितरित किया गया। जिसका शुभारंभ ग्रुप की महिलाओं मजूदरोंं को तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप की सदस्य अंनु रस्तोगी ने बताया कि मजदूर व श्रमिक हमारे समाज का एक बड़ा हिसा है। जो समाज को मजबूत बनाने काम करते है। मजदूर वर्ग के लोग हमेशा मेहनत मजदूरी करके अपने घर परिवार को भर पोषण करते है। उसके बाद सुनीता अग्रवाल ने कहा कि मजदूर वर्ग के लोग शरिरिक व मानसिक रूप से मेहनत करने वाले होते है। क्योंकि मजदूरी का कोई रूप नहींं होता है। इस अवसर पर डा. सुधा चौधरी, कृष्णऔतार गुप्ता, उषा वार्ष्णेय, सीता अग्रवाल, अनुराधा, इन्दुरानी, मंजू गुप्ता, अलका वार्ष्णेय, बीना, अंजना, नीरज, कमला आदि मौजूद रहीं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.