RGANews
जनपद में दिन-ब-दिन बढ़ी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। दोपहर में चलने वाले लू के थपड़ों से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन पारा चढ़ रहा है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दोपहर के समय घरों से निकलना दूभर हो जाता है। मई में और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर देंगे। किसानों को गेहूं की फसल काटने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दिन निकलते ही गर्मी लोगों को बेचैन करने लगती है। सुबह के समय चलने वाली हवा दोपहर होते होते गर्म हो जाती है। लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ता है। गर्मी की तपशि से लोग क्या पशु पक्षी भी बेहाल है। निकलते ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। गर्मी से जहां स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,तो वहीं किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों किसान गेहूं की फसल काट रहा है, लेकिन गर्मी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी से गर्मी का यह हाल है,तो मई में गर्मी क्या करेगी। मई और जून में लू और भी विकराल रुप धारण कर लेती है। जिसके सामने रुकना मुश्किल हो जाता है। दोपहर में सड़क सूनी हो जाती हैं।