RGA न्यूज़ नई दिल्ली
Maharashtra Couple Voting Photos कई कपल्स एक साथ मतदान देने आए तो कुछ ने अलग-अलग भी वोट किया। आइए देखते हैं ऐसे ही सिलेब्स की फोटो.....
नई दिल्ली:- फ़िल्म की दुनिया में कपल्स का अपना जलवा है। फ़िल्मों और विज्ञापन में वे एक साथ नज़र आते हैं, लेकिन अब मतदान भी साथ करने पहुंचे हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई फ़िल्म सितारों का गढ़ भी है। ऐसे में आम वोटर्स के अलावा एक्टर्स भी वोट देने के मामले में पीछे नहीं हैं। वहीं, कपल्स भी इस उत्सव में भाग ले रहे हैं। कई कपल्स एक साथ मतदान देने आए, तो कुछ ने अलग-अलग भी वोट
वोट देने के मामले में बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ ख़ान भी पीछे नहीं हैं। अपनी पत्नी गौरी के साथ मतदान देने आए।
आमिर ख़ान बांद्रा में सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचे। वहीं, उनकी पत्नी किरण राव ने भी बांद्रा में वोट डाला
इसके साथ ही अभिनेता रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ वोटो डालने पहुंचे। दोनों ने लातूर विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
अभिनेत्री लारा दत्ता भी वोट बांद्रा(पश्चिम) में वोट डालने पहुंची। वो अपनी पति पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ मतदान स्थल पर पहुंची।
संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त भी अपने पति के साथ चुनावी उत्सव में भाग लेने पहुंची।
अभिनेता सोहेल ख़ान भी अपनी पत्नी सीमा सचदेव के साथ नज़र आएं। दोनों साथ में मतदान स्थल तक पहुंचे।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने भी वोट डाला।
जावेद अख्तर भी मतदान करने पहुंचे, उनके साथ उनकी पत्नी शबाना आज़मी भी नज़र आईं।
अभिषेक और करीना कपूर भी वोट डालने पहुंचे।