
RGA न्यूज़ मुरादाबाद
साल 2019 की विदाई के साथ पौष मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर गुरुवार को नजर आएगा। ...
मुरादाबाद:- साल 2019 की विदाई के साथ पौष मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर, गुरुवार को नजर आएगा। मुरादाबाद में इसकी अवधि सुबह आठ बजकर 11 मिनट से 11 बजकर 02 मिनट तक रहेगी लेकिन, सूर्यग्रहण की कंगन जैसी आकृति का नजारा केवल दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु, केरल व कर्नाटक में ही देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले ही 25 दिसंबर को रात आठ बजे सूतक लग जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। यह ग्रहण भारत के साथ पूर्वी यूरोप, एशिया, उत्तरी-पश्चिमी आस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन और पूर्वी एशिया के बड़े हिस्से में दिखाई देगा।
सावधानियां
सूर्यग्रहण को एक्स-रे या चश्मे से देखें। सूर्य ग्रहण में नकारात्मक ऊर्जा निकलने के कारण गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। कैंची व चाकू न चलाएं।सूतक लगने के बाद मांस व मदिरा का प्रयोग न करें।सूर्यग्रहण समाप्त होने के बाद ही भोजन बनाएं व स्नान करें।
सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को सुबह आठ बजकर 11 मिनट से शुरू हो जाएगा। मंदिरों के कपाट बुधवार को रात आठ बजे बंद हो जाएंगे। इस दौरान पूजा नहीं होगी।
पंडित उमा शंकर शास्त्री, दीनदयाल नगर।
यह ग्रहण धनु व मूल नक्षत्र पर लगेगा। 12 घंटे पहले सूतक जग जाएगा। इस कारण मंदिरों के कपाट एक दिन पहले 25 दिसंबर को रात आठ बजे बंद हो जाएंगे।
-पंडित सतीश चंद्र खंडूरी।