
RGANews
नगर निगम के कर्मचारियों को बीते माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जल्द वेतन दिए जाने की मांग की।
शुक्रवार को नगर निगम दफ्तर में वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि वह बच्चों की किताबें और फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर उनके वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। जिसके बाद कर्मचारी शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में राहत मसीह, अमित कुमार, विशाल, आशीष आदि शामिल रहे।