![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/16_04_2020-khana_20195097.jpg)
RGA न्यूड मुरादाबाद
रामगंगा विहार और ब्रजधाम कालोनी में घरों में महिला पुरुष बना रहे भोजन। रोज 500 लोगों का भोजन खुद के खर्च पर करते हैं तैयार। कई अन्य संस्थाएं भी कर रही हैं मदद।..
मुरादाबाद:- कोरोना संक्रमण से बचाव में चल रहे लॉकडाउन में गरीब परिवारों के पास दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कोई भूखा न रहे, इसके लिए सरकार और सामाजिक संगठनों की ओर से उनको भोजन वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने घर से भोजन तैयार कराकर इन लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इनका खुद का तो कारोबार बंद है लेकिन, इन्हें चिंता गरीबों के पेट की है। इसलिए बिना किसी सरकार मदद के आपसी आर्थिक सहयोग के जरिये मुरादाबाद की रामगंगा विहार और ब्रजधाम कालोनी में महिलाएं व पुरुष गरीबों की सेवा में लगे हैं। भोजन सुबह नौ बजे से बनता है और दोपहर 12 बजे बंटवाने के लिए भेज देते हैं। इन दोनों क्षेत्रों से रोज 500 लोगों का भोजन तैयार होता है
आपसी सहयोग से तैयार होता है भोजन
ब्रजधाम कालोनी में आपसी सहयोग से गरीबों का पेट भरने का इंतजाम लोग कर रहे हैं। कोई सौ, कोई 200 रुपये का सहयोग देकर गरीबों के लिए भोजन का इंतजाम करता है। करीब एक दर्जन से ज्यादा परिवारों के सहयोग से भोजन तैयार होता है। चंद्र क्षेत्र के लोग करीब 20 परिवारों को तो भोजन कराते ही हैं। नगर निगम द्वारा चिह्नित करीब 150 जरूरतमंदों के लिए भी भोजन बनाते हैं। नगर निगम भोजन वितरण प्रभारी वाहन लेकर आते हैं और पैकेट लेकर सूचीबद्ध किए गए लोगों में बांट देते हैं। महावीर, विक्रम सिंह, दिव्या सिंह, सचिन सक्सेना, अनामिका भटनागर, नरेश चौहान, गीता चौहान, पारुल, पूनम, अनु, राजू, मुरारी, शीलू, मिक्की,अशोक सेठी, मुन्नी भोजन तैयार करते हैं।
शरीरिक दूरी बनाकर करते हैं काम
रामगंगा विहार में आफिसर्स कालोनी के पास पांच परिवार शारीरिक दूरी बनाते हुए अपने घरों में भोजन बनाकर पैकेट तैयार करते हैं। कालोनी में केके अरोरा के घर पर दोपहर 12 बजे तक पैकेट जमा होते हैं। यहां से वितरण के लिए भेजे जाते हैं। एक परिवार करीब 50 से 70 लोगों के लिए भोजन बनाता है। इस कालोनी के केके केवल, अशोक रिहानी, राजीव सेठी, दिलीप खन्ना, कमलदीप टंडन के घरों में भोजन तैयार होता है।
इस संकट में गरीबों की सहायता ही प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ जनता कफ्र्यू लगने से पहले ही गरीबों को भोजन बांटना शुरू कर दिया था।
केके अरोरा, रामगंगा विहार
अगर गरीब परिवारों का पेट भर सके तो इससे बड़ा पुण्य नहीं। आपसी सहयोग से गरीबों के लिए कालोनी की महिलाएं व पुरुष स्वयं भोजन बनाते हैं।
महावीर, ब्रजधाम कालोनी