सम्भल क्षेत्र में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ संवाददाता पुष्कर शर्मा

सम्भल के धनारी थानाक्षेत्र के गढ़ा का मामला प्रेमी के पिता ने लगाया हत्या का आरोप घटना की जांच में जुटी पुलिस।...

सम्भल:- धनारी थानाक्षेत्र के ग्राम गढ़ा के जंगल में बुधवार की शाम प्रेमी प्रेमिका का शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका हुआ मिला। प्रेमी की शादी 28 जून को थी लेकिन वह इसके पहले ही अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। शव की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर एएसपी, सीओ के अलावा थाना पुलिस पहुंची और शव को उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोग दबी जुबान हत्या की बात कह रहे हैं लेकिन पुलिस प्रथम द़ष्टया इसे खुदकुशी मानकर चल रही है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

धनारी थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में चंद्रपाल पुत्र भीमसेन के खेत में मजदूर मैंथा की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान नजदीक में स्थित दानवीर पुत्र चंद्रकेश के सफेदे के खेत में पेड़ पर दो शव लटके हुए दिखाई दिए। मजदूरों ने हल्ला मचाया और इसकी जानकारी गांव की महिला प्रधान के ससुर महेंद्र को दिया गया। गांव में हल्ला मच गया और सभी लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। दोनों की शिनाख्त बंटी (19) पुत्र ब्रिननामी और सुखिया (18) पुत्री तुलसीदास के रूप में की। मौके से ही लोगों ने इसकी सूचना धनारी थाना पुलिस को दी। आनन फानन में सीओ गुन्नौर केके सरेाज के अलावा थाना पुलिस पहुंच गई। यहां शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। छानबीन में यह तथ्य सामने आया कि बंटी की शादी 28 जून को थी। उसकी शादी बदायू के सहसवान स्थित डमरूआ गांव में तय हुई थी। शादी से पहले 25 जून को ही बंटी गांव में ही रहने वाली अपनी रिश्ते की बहन सुखिया को लेकर भाग गया था। छह दिन बाद दोनों के शव बरामद हुए। घटना स्थल पर मौजूद बंटी के पिता बिन्नामी व अन्य  लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि प्रथम ²ष्टया देखने से लगता है कि दोनों ने खुदकुशी है। चूंकि लड़की उसकी मौसेरी बहन है। ऐसे में शादी हो पाना मुश्किल था। फिर भी हर पहललुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का पता चल सकेगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.