Eng vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी बल्लेबाजी से तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ नई दिल्ली

नई दिल्ली:- ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए विश्व रिकॉर्ड बना डाला। मैनचेस्टर में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर ने पुरुष क्रिकेट में सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के जोस बटलर को 92 गेंद से पीछे छोड़ते हुए उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया।

इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करने उतरे मैक्सवेल ने अपने ही अंदाज में खेलते हुए 3 हजार वनडे रन पूरे किए। सबसे कम गेंद खेल कर इस आंकडे तक पहुंचने वाले अब मैक्सवेल दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 2440 गेंद पर वनडे में 3 हजार रन का आंकड़ा छुआ। 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ऐसा करने वाले वह दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं।

सबसे तेज वनडे में 3 हजार रन

अब मैक्सवेल इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। 2440 गेंद पर 3 हजार वनडे रन बनाने के साथ ही उन्होंने तीन इंग्लिश और एक भारतीय दिग्गज कपिल देव को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड के बटलर ने 2532 गेंद खेलकर 3 हजार रन पूरे किए थे जबकि जेसन रॉय ने ऐसा करने के लिए 2824 गेंद का सामना किया था।

एक अन्य इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो जिन्होंने इस मैच में भी शतक जमाया 3 हजार वनडे रन बनाने के लिए 2842 गेंद खेले थे। पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल ने 2957 गेंद खेलने के बाद वनडे में 3 हजार रन पूरे किए थे।

ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) 2440 गेंद 

जोस बटलर  (इंग्लैंड) 2532 गेंद 

जेसन रॉय  (इंग्लैंड)  2824 गेंद 

जॉनी बेयरस्टो  (इंग्लैंड) 2842 गेंद 

कपिल देव (भारत) 2957 गेंद 

इंग्लैंड की तरफ से बेयरस्टो ने जमाया शतक 

मैनचेस्टर वनडे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने  126 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से वनडे करियर का 10वां शतक बनाया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.