![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/03_12_2020-gorakhpur-faizabad_mlc_election_result_21128578_0.jpg)
RGA न्यूज़ गोरखपुर समाचार
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रथम चरण के मतों की गिनती पूरी हो गई है। इसमें ध्रुव त्रिपाठी अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह से 854 मतों से आगे चल रहे हैं। ध्रुव को 8730 जबकि अजय को 7876 वोट मिले हैं। राजीव यादव को 3614 जबकि सपा के अवधेश यादव को 2438 मत प्राप्त हुए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) टेबल पर दूसरी वरीयता के मतों की गिनती जारी है। समाचार लिखे जाने तक नीचे से तीन प्रत्याशियों को एलिमिनेट किया जा चुका था।
मतगणना प्रक्रिया गुरुवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में सबसे पहले इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों से यहां लायी गई मटपेटिका का मिलान किया गया, उसके बाद मतों की 50-50 की गड्डी बनाई गई। उसके बाद प्रथम वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई। शाम करीब सात बजे तक मतों की गिनती पूरी हुई। 1277 मत अवैध रहे।
शिक्षक एमएलसी के चुनाव के लिए एक दिसंबर को वोट डाले गए थे। पूरे क्षेत्र में 73.94 फीसद यानी करीब 28802 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
ऐसे हो रही है गणना
सबसे पहले सभी बूथों से आयी मतपेटिका का मिलान कर मतों को सूचीबद्ध किया गया। उसके बाद 50-50 की गड्डी बनायी गई। इसे आरओ टेबल पर बने बड़े बाक्स में डालकर सत्यापन किया गया। उसमें से 20-20 गड्डी यानी एक-एक हजार मत सभी टेबल पर गणना के लिए दिए गए। दूसरे चरण में भी एक-एक हजार वोट दिए गए। टेबल संख्या चार व छह पर करीब 4-4 सौ मतों की गिनती तीसरे चरण में भी हुई।
प्रथम वरीयता में किसको मिले कितने वोट
अवधेश कुमार यादव 2438
नागेंद्र दत्त त्रिपाठी 131
अजय सिंह 7876
अनिल कुमार गौतम 59
अनिल कुमार श्रीवास्तव 60
अरुण सिंह 233
देशबंधु शुक्ला 207
ध्रुव कुमार त्रिपाठी 8730
नरेंद्र सिंह 1486
नागेंद्र प्रताप सिंह 503
रमेश कुमार विमल 233
राजीव यादव 3614
राम प्रताप राम 581
राम जन्म सिंह 613
लाल बहादुर यादव 228
विभ्राट चंद कौशिक 533
अवैध मत 1277
कुल पड़े वोट 28802
कुल वैध मत 27625