बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम आज होंगे घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट ओपेन न होने पर ये हैं विकल्प

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

स्टूडेंट्स की बड़ी के एकसाथ विजिट करने पर वेबसाइट ओपेन न होने की समस्या हो सकती है

Bihar Board 10th Result 2021 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) यानि बिहार बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड से सम्बद्ध सरकारी और निजी विद्यालयों के 10वीं के छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा परिणामों की आज दोपहर 3 बजे घोषणा के बाद चेक कर पाएंगे

नई दिल्ली। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा आज, 5 अप्रैल 2021 को की जानी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) यानि बिहार बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड से सम्बद्ध सरकारी और निजी विद्यालयों के 10वीं के छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा परिणामों की आज दोपहर 3 बजे घोषणा के बाद चेक कर पाएंगे। कोरोना महमारी के फिर से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए बोर्ड द्वारा बिहार 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा बिना किसी प्रेस-कॉन्फ्रेंस के आयोजन के की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 को राज्य शिक्षा मंत्री, विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी किया जाएगा

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 ऐसे करें चेक

राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा बिहार 10वीं रिजल्ट की घोषणा किये जाने के बाद स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध रा दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद सम्बन्धित रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके बिहार 10वीं रिजल्ट 2021 के पेज पर पहुंच पाएंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर, रोल कोड और स्क्रीन पर दिये गये कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर ओपेन हो जाएगा। स्टूडेंट्स अपने स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट ओपेन न होने पर ये हैं विकल्प

बिहार बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष की 10वीं की परीक्षाओं में लगभग 17 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए हैं। स्टूडेंट्स की इतनी बड़ी के बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद एकसाथ विजिट करने पर वेबसाइट ओपेन न होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को अपना बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2021 को या तो थोड़ी देर बाद चेक करना चाहिए या अन्य स्रोतो से रिजल्ट करना चाहिए। अन्य स्रोत के लिए स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर विजिट कर सकते हैं। जागरणजोश डॉट कॉम पर बिहार मैट्रिक चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक घोषणा के बाद इस पेज पर एक्टिव किया जाएगा।

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.