Stay Safe at Home: वाहन निर्माता कंपनियों ने लोगों से किया आग्रह घर रहकर अपनी और अपने प्रियजनों की बचाएं जान

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

कृपया अभी के लिए घर पर रहें और सुरक्षित रहें।"

संकट की इस घड़ी में कई कार निर्माताओं ने अपने संदेशों को लोगों तक भेजने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। हुंडई इंडिया ने Lets stay put and come back stronger’ संदेश को देते हुए घर पर लॉकडाउन के दौरान करने वाली चीजों की एक सूची साझा 

 Stay Safe Stay Home : भारत में कोविड -19 मामलों की भारी वृद्धि के बीच लॉकडाउन को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इस महामारी से लड़ने के लिए कई वाहन निर्माता कंपनियां आगे आकर मदद कर रही हैं। फाइनेंशल सहायता की पेशकश के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर तक के लिए कंपनियां अपने प्लांट पर काम बंद कर चुकी हैं। इतना ही नहीं कार निर्माता सोशल मीडिया पर अपने ग्राहकों के लिए सुरक्षा दिशानिर्देशों को भी सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही हैं।

संकट की इस घड़ी में घर पर रहने का आग्रह करते हुए कई कार निर्माताओं ने अपने संदेशों को लोगों तक भेजने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। हाल ही में हुंडई इंडिया ने 'Let's stay put and come back stronger’  संदेश को देते हुए घर पर लॉकडाउन के दौरान करने वाली चीजों की एक सूची साझा की। जिसके बाद जीप इंडिया ने भी लोगों को घर में रहने की सलाह दी और कहा, "यह फिलहाल सबसे अच्छी बात है। कृपया घर पर रहें और सुरक्षित रहें।" "It's the best thing to do at the moment."

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बीएमडब्लू इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक संदेश साझा किया जिसमें लोगों से आग्रह किया गया कि " Make the world safer for yourself and your loved ones by staying indoors." जर्मन कार निर्माता मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भी सभी से घर पर रहने का आग्रह किया। इन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा "सड़क कहीं नहीं जा रही है। कृपया अभी के लिए घर पर रहें, और यदि आवश्यक हो तो ही बाहर आएं। 

Ford India ने ट्विटर पर एक संदेश साझा करते हुए कहा लोगों से #vaccine के लिए पंजीकरण करने का आग्रह किया। वहीं स्कोडा ऑटो इंडिया ने भी लोगों को टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी है। बताते चलें, कि मौजूदा संकट के बीच कई कार निर्माता कंपनियों ने पहले ही वाहनों का उत्पादन बंद कर दिया है। मारुति, हुंडई और महिंद्रा ने अपने वाहनों को ऑक्सीजन सिलेंडर परिवहन में मदद करने के लिए इस्तेमाल करने का ऐलान किया है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.