OnePlus Watch की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, मिलेंगे बल्ड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग जैसे कमाल के फीचर्स, जानिए कीमत और फीचर्स

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

यह OnePlus Watch की प्रतीकात्मक फोटो है।

OnePlus स्मार्टवॉच के क्लासिक एडिशन की तरह OnePlus वॉच के Cobalt एडिशन में 316L स्टेनलेस स्टील की सुविधा दी गई है। यह कोबाल्ट एलॉय फ्रेम के साथ आएगी। अगर डिजाइन की बात करें तो OnePlus की नई स्मार्टवॉच में सर्कुलर शेप वाला डायल मिलता है

नई दिल्ली। OnePlus की तरफ से हाल ही में ब्रांड न्यू OnePlus Watch को लॉन्च किया गया था। इसे इस साल मार्च में OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसे में अब OnePlus की तरफ से इस वॉच के Cobalt Limited Edition को चीन में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच दो वेरिएंट क्लासिक एडिशन और कोबाल्ट एडिशन में पेश की गई है। OnePlus की नई स्मार्टवॉच की कीमत 1,599 युआन (करीब 18 हजार रुपये) है। इसकी बिक्री 17 मई 2021 से शुरू होगी। OnePlus की नई Cobalt एडिशन Watch को चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com से खरीदा जा सकेगा। कोबाल्ट एडिशन की कीमत क्लासिक एडिशन (999 युआन) से करीब 60 फीसदी ज्यादा है। 

OnePlus वॉच के स्पेसिफिकेशन्स 

OnePlus की नई स्मार्टवॉच में एक 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 454x454 पिक्सल है। इसमें 1GB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। पावरबैकअप के लिए 402mAh बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के दावे के मुताबिक सिंगल चार्ज में OnePlus की नई वॉच में 14 दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी। OnePlus वॉच  4GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें 110 से ज्याद वर्कआउट मोड जैसे ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनिटरिंग, बिल्ट-इन-जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसे हर्ट रेट अलर्ट दिया गया है। वॉच में IP68 सर्टिफिकेशन दिया गया है। मतलब यह वॉच पानी और धूल में जल्द खराब नहीं होगी। OnePlus स्मार्टवॉच के क्लासिक एडिशन की तरह OnePlus वॉच के Cobalt एडिशन में 316L स्टेनलेस स्टील की सुविधा दी गई है। यह कोबाल्ट एलॉय फ्रेम के साथ आएगी। अगर डिजाइन की बात करें, तो OnePlus की नई स्मार्टवॉच में सर्कुलर शेप वाला डायल मिलता है, जिसके चारों तरफ गोल्ड कलर फिनिश दी गई है। इसमें लेदर और फ्लोरो रबर स्ट्रैप का ऑप्शन मिलता है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.