RGA news
तेजी से मौसम में हो रहा है बदलाव
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले हफ्ते दिल्ली में भारी बारिश हुई थी और 19 मई की सुबह तक 24 घंटों में 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस महीने अब तक शहर में 144.8 मिमी बारिश हुई है जो मई 2008 के बाद से सबसे अधिक बारिश हुई
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में अगले सात दिनों तक भीषण गर्मी रहेगी। इस सप्ताह तापमान दिल्ली का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। आइएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मंगलवार को लगभग 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
लगभग एक हफ्ते पहले चक्रवात टाक्टे और एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में भारी बारिश हुई थी और 19 मई की सुबह तक 24 घंटों में 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस महीने अब तक शहर में 144.8 मिमी बारिश हुई है, जो मई 2008 के बाद से सबसे अधिक बारिश हुई।
मंगलवार तड़के दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।