दिल का दौरा पड़ने के बाद हुई अनुराग कश्यप की हार्ट सर्जरी, फिलहाल ऐसी है हालत

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप की बीते रवार को तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद सामने पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी 

 नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर एक्टर अनुराग कश्यप की बीते रविवार को तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद सामने पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। अब धीरे-धीरे अनुराग कश्यप की हालत में सुधार आ रहा है।

अनुराग को पड़ा दिल का दौरा

ETimes में छपी खबरे के अनुराग कश्यप ने सीने में दर्द और शरीर में तकलीफ की शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से चेकअप कराया। डॉक्टर ने तुरंत ही एंजियोप्लास्टी की, जिसमें पता चला कि अनुराग को हार्ट में ब्लॉकेज है। इसके बाद  उन्हें फौरन अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती कर दिया गया।

जल्द जाएंगे घर 

अनुराग कश्यप के ऑफिश की तरफ से बताया गया कि, 'फिलहाल अनुराग की सर्जरी हो रही है और वे पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. डॉक्टर्स ने एक हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा है। उसके बाद ही अनुराग काम पर वापसी कर सकते हैं।'

तापसी के साथ कर रहे फिल्म

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप की जल्द आने वाली फिल्मों में से 'दोबारा' है। इस फिल्म में तापसी नजर आने वाली हैं। 'मनमर्जियां' के बाद दोनों दोबारा में एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये अपने पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है।

बेटी की वजह से खबरों में छाए

बता दें, अनुराग कश्यप पिछले दिनों अपनी बेटी और गर्लफ्रैंड की वजह से खबरों में आए थे। ट्विटर पर हमेशा एक्टिव रहने वाले अनुराग की बेटी आलिया कश्यप भी उनकी तरह ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इन दिनों वे खूब चर्चा में भी रहती हैं। हालांकि आईटी रेड के चलते वो मीडिया की नजरों से दूर ही रहते हैं। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.