![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/31_05_2021-nagar_nigam2_21693934_93911251.jpg)
RGA news
जहां अंधेरा वहां नई एलईडी लाइट लगाने के निर्देश।
मानसून सिर पर है। इसको लेकर नगर निगम ने शहर की स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। महानगर के 70 वार्डों में करीब 40000 प्रकाश बिंदु हैं। इनमें कहीं तार ढीले नंगे तो कहीं स्विच खराब पड़े हुए हैं।
मुरादाबाद। मानसून सिर पर है। इसको लेकर नगर निगम ने शहर की स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। महानगर के 70 वार्डों में करीब 40000 प्रकाश बिंदु हैं। इनमें कहीं तार ढीले, नंगे तो कहीं स्विच खराब पड़े हुए हैं। अब मानसून से पहले स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याएं ठीक होंगी। जो प्रकाश बिंदु पुराने हैं, उनमें समस्याएं अधिक आ रही हैं। इसके अलावा जहां अंधेरा है, वहां पर नई प्रकाश लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं।
24 मीटर रोड पर भी कई प्रकाश बिंदु गायब हैं। इनको लगाने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने कई बार प्रार्थना पत्र लिखे लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून से पहले जिन प्रकाश बिंदु के जलने में समस्या आ रही है उनको ठीक करने के निर्देश कंपनी को दिए हैं। वार्ड के भीतर की स्ट्रीट लाइट ठीक करने को विभागीय कर्मचारियों को सतर्कता बरतने को कहा है।