Shilpa Shetty ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की पॉजिटिव रहने की अपील, कहा- परिस्थिति कितनी भी कठिन हो.. ये गुजर जाएंगी

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

Shilpa Shetty appealed to be positive by share post on social media.

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के साथ योग टिप्स शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया हैं जिसमें वो योग करती दिख रही हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने फैंस से पॉजिटिव रहने की आग्रह किया है

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और दिलकश अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ इंटरनेट पर योग टिप्स शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो अपने फैंस को मानसिक रूप से पॉजिटिव रहने की अपील कर रही हैं।

इस फोटो में वो योग करती दिख रही हैं, साथ ही उन्होंने बुद्ध की कोट्स को भी शेयर किया है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘हमारे चारों तरफ बहुत सी परेशान करने वाली चीजें हो रही हैं। ये सभी हमारी विचार प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं। उस वक्त अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखना सबसे महत्वपूर्ण है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आप केवल अपने विचारों के माध्यम से बदलाव और पॉजिटिविट को दुनिया के आगे प्रकट कर सकते हैं। याद रखें परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों ना हो...ये गुजर जाएंगी। अपनी स्पीरीट्स को हाई रखें और अपनी ठोडी को ऊपर कर-कर गहरी सांस ले साथ ही मानसिक और भावनात्मक रूप से पॉजिटिव रहें!’

एक्ट्रेस की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर उनके फैंस दिल खोलकर लाइक कमेंट कर रहें हैं। साथ ही पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें शिल्पा के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं।

 

इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो ‘निकम्मा’ में भी नजर आने वाली हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.