हाईवे पर दौड़ रही एंबुलेंस में हुआ कत्ल,पंजाब से सिलीगुड़ी जा रही थी एंबुलेंस

harshita's picture

RGA news

हाईवे पर दौड़ रही एंबुलेंस में हुआ कत्ल,पंजाब से सिलीगुड़ी जा रही थी एंबुलेंस

रामपुर हाईवे पर दौड़ रही एंबुलेंस में विवाद के दौरान चाकू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना उस वक्त घटी जब एंबुलेंस में सवार दो लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

हाईवे पर दौड़ रही एंबुलेंस में हुआ कत्ल,पंजाब से सिलीगुड़ी जा रही थी एंबुलेंस

मुरादाबाद, रामपुर हाईवे पर दौड़ रही एंबुलेंस में विवाद के दौरान चाकू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना उस वक्त घटी जब एंबुलेंस में सवार दो लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हालांकि अचानक घटी इस घटना से एंबुलेंस चालक सकते में है।

डेड बॉडी लेकर गए थे पंजाब

सिलीगुडी में रहने वाले एंबुलेंस चालक डेड बॉडी लेकर पंजाब के मोगा गए थे। रास्ता लंबा होने के कारण एंबुलेंस में दो चालक थे।जिसके बाद एंबुलेंस के मालिक ने चालकों को वापस लौटते वक्त बरनाला से एक व्यक्ति को अपने साथ बिठाकर लाने की की बात कही। जिसके बाद एंबुलेंस चालक बरनाला पहुंचे।

बरनाला से सवार हुए थे मुन्ना और राम सिंह

जब चालक बरनाला पहुंचे तो वहां राम सिंह मिला।जिसके साथ मुन्ना नाम का व्यक्ति भी था। एम्बुलेंस चालक दोनों को बैठाकर सिलीगुड़ी के लिए वापस चल दिए। रास्ते में राम सिंह और मुन्ना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। चलती एम्बुलेंस में दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे। एम्बुलेंस चालकों ने दोनों को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

बाइपास पर पीआरवी खड़ी देख रोकी एंबुलेंस

एम्बुलेंस के अंदर ही एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। रात करीब दो बजे एम्बुलेंस थाना शहजादनगर के धमोरा बाईपास पर पहुंच गई थी। बाईपास पर खड़ी पुलिस की 112 पीवीआर को देख चालक ने एम्बुलेंस रोक ली। पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने चाकू लगने से घायल मुन्ना को जिला अस्पताल पहुंचाया और राम सिंह को हिरासत में ले लिया।

अस्पताल में मुन्ना की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के स्वजनों को फोन से सूचना दे दी है।स्वजनों के आने पर तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.