![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/09_06_2021-coronaindia8_21720746.jpg)
RGAन्यूज़
लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम पाए गए नए मामले।
देश में कोरोना महामारी का कहर अब तेजी से कमजोर पड़ रहा है। दैनिक संक्रमण की दर पांच फीसद से नीचे आ गई है नौ मई को यह 24.9 फीसद थी। साप्ताहिक संक्रमण दर भी पांच फीसद से कुछ ही अधिक है
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का कहर अब तेजी से कमजोर पड़ रहा है। दैनिक संक्रमण की दर पांच फीसद से नीचे आ गई है, नौ मई को यह 24.9 फीसद थी। साप्ताहिक संक्रमण दर भी पांच फीसद से कुछ ही अधिक है। लगातार दूसरे दिन नए मामलों की संख्या एक लाख से नीचे रही।
रोजाना होने वाली मौतों की संख्या ढाई हजार से कम, सक्रिय मामले 12.26 लाख
हालांकि, एक दिन पहले के मुकाबले मामले कुछ ज्यादा मामले मिले। रोजाना होने वाली मौतों की संख्या भी ढाई हजार से कम बनी हुई है। सक्रिय मामले 12.26 लाख रह गए हैं।
24 घंटे में 92,719 नए मामले मिले
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मंगलवार रात 12 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 92,719 नए मामले मिले हैं, जो एक दिन पहले पाए गए 86,498 मामलों के मुकाबले कुछ ज्यादा हैं। इस दौरान 2,222 लोगों की जान गई और 1,62,280 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। पिछले 26 दिनों से लगातार नए मामलों से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं।
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी मौतें
महाराष्ट्र में एक दिन बाद मरने वालों की संख्या फिर बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 702 की मौत हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 409, कर्नाटक में 179, केरल में 124, बंगाल में 98, उत्तर प्रदेश में 92, आंध्र प्रदेश में 77, उत्तराखंड में 66 और पंजाब में 59 मरीजों की जान गई है।
मंगलवार रात 12 बजे तक के आंकड़े
नए मामले 92,719
कुल मामले 2,90,88,176
मौतें 2,222
कुल मौतें 3,53,557
सक्रिय मामले 12,26,850
ठीक हुए 1,62,280
कुल ठीक हुए 2,74,96,198
सुबह आठ बजे तक के आंकड़े
संक्रमण दर 4.62 फीसद
साप्ताहिक संक्रमण दर 5.94 फीसद
ठीक होने की दर 94.29 फीसद
मृत्यु दर 1.21 फीसद
जांचें (शनिवार) 18,73,485
कुल जांचें 36,82,07,596
ज्यादा नए केस वाले राज्य :
राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)
तमिलनाडु 18,023 22.74
केरल 15,567 26.57
महाराष्ट्र 10,891 58.52
कर्नाटक 9,808 27.17
आंध्र प्रदेश 7,796 17.71
ओडिशा 5,896 8.25
बंगाल 5,427 14.37
असम 3,941 4.42
पंजाब 1,252 5.82
जम्मू-कश्मीर 1,184 3.02
छत्तीसगढ़ 1,102 9.82
बिहार 711 7.14
उत्तर प्रदेश 705 16.99
गुजरात 695 8.17
हरियाणा 635 7.63
झारखंड 603 3.42
उत्तराखंड 546 3.34
मध्य प्रदेश 536 7.86
राजस्थान 529 9.47
दिल्ली 316 14.29