![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/09_06_2021-weather_updates__21721349.jpg)
RGAन्यूज़
दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में 41 के पार पहुंचा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.7 और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत के लोगों को अभी दो दिन और गर्मी का सितम सहन करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिन इन इलाकों में पारा चढ़ेगा और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। शुक्रवार के बाद ही यहां कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि दो दिन बाद यहां बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र में मानसून पहुंच चुका है और बुधवार यहां तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग पहले ही मुंबई समेत राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जता चुका है। वहीं, विभाग ने कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon) के जल्दी पहुंचने का अनुमान है। आइए जानते हैं आपके राज्य में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज-
दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में 40 से ऊपर पहुंचा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.7 और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आशंका जताई जा रही है कि इस हफ्ते दिल्लीवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो अभी तीन दिन और ऐसी ही गर्मी बरकरार रहेगी। इसके बाद ही शनिवार से मौसम के करवट लेने के आसार हैं और तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।
बिहार के लोगों को आज मिल सकती हैं गर्मी से राहत
बिहार के लोगों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को यहां तापमान में कोई वृद्धि नहीं हुई और बुधवार को इसमें गिरावट की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में निर्धारित समय से दो दिन पहले मानसून आने की उम्मीद है। इस साल 13 या 14 को बारिश शुरू हो सकती है।