![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/13_06_2021-crime_21731651_0.jpg)
RGA news
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।
मझोला थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी।
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।
मझोला थाना क्षेत्र के डिडौरा गांव निवासी मोनिश ने अनुसूचित जाति की एक किशोरी के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपित घर से भाग गया। पीड़ित किशोरी के पिता की शिकायत पर मझोला थाना पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पॉक्सो के साथ ही एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि आरोपित मोनिश को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।