क्या आप जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के इस धुंआधार क्रिकेटर की जबरा फैंन है सनी लियोनी, मुस्कुराते हुए लिया नाम, वीडियो वायरल

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

सनी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी ​एक्टिव रहती हैं। आए दिन सनी अपनी लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके थ्रोबैक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। सनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है

नई दिल्ली ​'बिग बॉस' फेम और बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी अदाओं से फैंस को हमेशा ही दीवाना बनाती रहती हैं। उनकी खूबसूरती पर लाखों फैंस फिदा हैं। सनी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई जिसे बनाना उनके लिए आसान नहीं था। 'बेबी डॉल' के नाम से मशहूर सनी ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। वहीं कई बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने अपने आइटम नंबर से लोगों का दिल भी जीता। वह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ​एक्टिव रहती हैं। आए दिन सनी अपनी लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके कई थ्रोबैक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच सनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में वह अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम का खुलासा करती नजर आ रही हैं। यहां देखें वीडियो...                      

इस क्रिकेटर की दीवानी हैं सनी लियोनी  

सनी लियोनी भारत से काफी लगाव है। वहीं एक्टिंग के साथ साथ सनी की दिलचस्पी क्रिकेट से भी है। करीब 2 साल पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम बताया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सनी का ये वीडियो आईएनएस का है। बता दें कि साल 2019 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब  सनी लियोनी से एक पत्रकार ने पूछा कि उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर कौन हैं। इस सवाल के जवाब पर सनी ने फट से इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान यानी 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी का नाम लिया था।

इस कारण करती हैं धोनी को पसंद

इसी दौरान सनी लियोनी ने धोनी को पसंद करने की वजह का भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, ' धोनी मेरे फेवरेट किक्रेटर हैं। मुझे लगता है कि उनके पास सबसे क्यूट चाइल्ड हैं, है न? मैं देखती हूं कि वो अपनी बच्ची यानी जीवा सिंह धोनी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं, और ये काफी क्यूट लगता है। वो मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं क्योंकि वो फैमिली मैन हैं।' वहीं सनी ने धोनी को पसंद करने की वजह के पीछे उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी या सूझबूझ भरी कप्तानी नहीं बताई। उन्हें तो बस महेंद्र सिंह धोनी का उनके परिवार के साथ जो गहरा जुड़ाव है वहीं सबसे ज्यादा पसंद आया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.