![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/23_06_2021-adalat1_21765123_1.jpg)
RGA न्यूज़
गिलगिल दूबे गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ रहे थे। 15 अप्रैल को मतदान के दिन ही उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार के धर्मेंद्र नारायण दूबे ने 12 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा कराया। इस मामले में आरोपित फरार चल रहे थे।
गोरखपुर, खजनी थाना क्षेत्र के परसाडाड़ निवासी राघवेंद्र नारायण उर्फ गिलगिल दूबे की हत्या में नामजद पांच आरोपितों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। इस मामले के दो अभियुक्त अभी फरार चल रहे हैं। चार आरोपितों की पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
गिलगिल दूबे गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ रहे थे। 15 अप्रैल को मतदान के दिन ही उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार के धर्मेंद्र नारायण दूबे ने 12 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा कराया। इस मामले में फरार चल रहे आरोपित परसाडाड़ निवासी जोखू यादव, विवेक यादव व शशांक यादव तथा खजनी क्षेत्र के ही बोगा गांव निवासी रिंकू यादव व पिंटू यादव ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। दो दिन पहले ही पुलिस ने इन आरोपितों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई शुरू करते हुए उनके घर पर नोटिस चस्पा किया था। इस मामले में परसाडाड़ निवासी आरोपित शंभू यादव, देवेंद्र यादव, अभिषेक यादव, अभिषेक पासवान को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। खजनी क्षेत्र के बरडाड़ निवासी आरोपित मनोज तिवारी, परसाडाड़ निवासी अजय यादव और प्रभुनाथ यादव अभी फरार चल रहे हैं।