मुरादाबाद में दुष्कर्म के आराेपित को नहीं पकड़ पा रही पुलिस, पर‍िवार के लोगों ने थाने में क‍िया हंगामा

harshita's picture

RGA न्यूज़

थाना प्रभारी ने जल्द आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी न होने से नाराज स्वजनों और ग्रामीणों ने थाना मूंढापांडे में हंगामा खड़ा कर दिया। थाना प्रभारी ने जल्द आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। महिला ने बताया कि उसकी बेटी के साथ सोनू एक साल से अश्लील हरकतें कर रहा था।

मुरादाबाद, दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी न होने से नाराज स्वजनों और ग्रामीणों ने थाना मूंढापांडे में हंगामा खड़ा कर दिया। थाना प्रभारी ने जल्द आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

थाना मूंढापांडे के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। आरोपित सोनू एक साल से उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। महिला ने बताया कि वह 20 फरवरी को बाहर गई थी। घर में नाबालिग पुत्री अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सोनू ने गले पर चाकू रखकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। उस समय आरोपित मां भाई को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। इससे डरकर उसने स्वजन घटना की जानकारी नहीं दी थी। उसने बाद में अपनी मां को आपबीती सुनाई थी। सोनू ने छह जून की शाम को भी घर घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। इस दौरान पीड़िता के ममेर भाई आ गए थे और उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर आरोपित भाग गया था। एसएसपी के आदेश पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, लेकिन, पुलिस अभी तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे परिवार वालों का सब्र टूट गया। उन्होंने थाने में हंगामा किया और आरोपित की गिरफ्तारी में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह के तीन दिन में आरोपित को गिरफ्तार करने का आश्वासन कर शांत किया। इसके बाद परिजन घर चले गए। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी तक आरोपित गिरफ्तार नहीं हुआ है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.