![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/27_06_2021-ramnaginasahani_21775876.jpg)
RGA न्यूज़
कलेक्ट्रेट पर अधिकािरयों से बहस करते सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी।
सपा गोरखपुर के जिलाध्यक्ष नगीना साहनी ने कहा कि हमारी पार्टी के प्रत्याशी को पर्चा न भरने देने की साजिश रची गई थी। इस साजिश में प्रशासनिक तंत्र भी शामिल था। भाजपा के इशारे पर प्रशासन ने सपा उम्मीदवार को नामांकन नहीं दाखिल करने दिया।
गोरखपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा प्रत्याशी ने पर्चा नहीं दाखिल कर पाए। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि हमारी पार्टी के प्रत्याशी को पर्चा न भरने देने की साजिश रची गई थी। इस साजिश में प्रशासनिक तंत्र भी शामिल था। भाजपा के इशारे पर प्रशासन ने सपा उम्मीदवार को नामांकन नहीं दाखिल कने दिया।
अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के अंदर जाने से रोका
सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी उम्मीदवार जीतेंद्र यादव और प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल करने के लिए वह कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवार के साथ आए लोगों ने पूरे कचहरी परिसर को कब्जे में ले रखा था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मूक दर्शक बने हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सत्ताधारी दल के इशारे पर हुआ है। पूरा प्रशासनिक अमला भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहा था।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पलिस के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाने में लगी हुई है। सरकार की तानाशाही नीतियों की वजह से समाज में भय और अराजकता का वातावरण बना हुआ है। प्रदेश की जनता यह सब देख रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हम समाजवादी लोग हैं संघर्ष करना जानते हैं। प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
जमे रहे भाजपाई, नेतृत्व को देते रहे पल-पल की जानकारी
भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन करने पहुंची साधना सिंह के समर्थन में पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौके पर जमे रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में हो रही पल-पल की गतिविधि की जानकारी प्रदेश नेतृत्व देते रहे। यह सिलसिला तबतक चला, जबकि यह साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित नहीं हो गया।
पार्टी नेतृत्व से मिले निर्देश के मुताबिक जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने शुक्रवार की शाम से ही गोरखपुर में डेरा डाल दिया। नामांकन से पहले उन्हें क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की और नामांकन प्रक्रिया को पार्टी के पक्ष में करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। जिले के रहने वाले सभी प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारियों पर नामांकन के समय कलक्ट्रेट में मौजूद रहनेे का पहले से निर्देश था।
सांसद रवि किशन, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धमेंद्र, विधायक विपिन, विमलेश, संत प्रसाद की मौजूदगी रही महत्वपूर्ण
सांसद रवि किशन, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, खजनी विधायक संत प्रसाद, बांसगांव विधायक विमलेश पासवान सहित बड़ी संख्या में नेता नामांकन से पहले की कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। इनकी मौजूदगी से समूचा माहौल पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में हो गया। वहां मौजूद रहने वालों में पुष्पदंत जैन, प्रदीप शुक्ला, विश्वजीताशु सिंह आशु, डा. सत्येंद्र सिन्हा, देवेश श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्र आदि शामिल रहे।