पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत सात सपा नेता गिरफ्तार, जेल भेजे गए

harshita's picture

RGA न्यूज़

सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट गेट पर हुए हंगामा व पुलिस के साथ झड़प के मामले में सपा नेताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत सात सपा नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 

गोरखपुर, देवरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट गेट पर हुए हंगामा व पुलिस के साथ झड़प के मामले में सपा नेताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत सात सपा नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। उधर पुलिस के भय से आरोपित कई सपा नेता घर छोड़कर भाग गए हैं।

पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया अभियान

पुलिस ने पूरे जनपद में सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से सात सपा नेताओं में महुई के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभू यादव, सोनूघाट के रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान हृदया यादव, बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर प्रतापपुर के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य के पति इस्माइल, मझौलीराज के मदन यादव, महबूब आलम, अनिल कुमार यादव, खुखुंदू के डेहरी के रहने वाल पूर्व प्रधान पवन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांतधर दुबे की अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

शहर में सतर्क रही पुलिस

सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। सपाइयों के आंदोलन की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी आवास के साथ ही शहर के सुभाष चौक, सिविल लाइन रोड, कचहरी चौराहे, कलक्ट्रेट गेट, मालचीय रोड समेत विभिन्न जगहों पर पुलिस व पीएसी तैनात रही। आंदोलन का इनपुट अभिसूचना इकाई ने दी थी।

सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़‍ित कर रहा पुलिस प्रशासन

समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक बांस देवरिया स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें जिले की पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की निंदा की गई तथा जिला पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में एक तरफा कार्य करने पर विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पराजय की संभावना से आतंकित वर्तमान भाजपा सरकार में खुलेआम प्रशासन का दुरुपयोग खुलकर किया जा रहा है। कहा कि रात में जिले की पुलिस ने सभी थानों में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता साथियों को गिरफ्तार किया। रात भर इधर-उधर घुमाया तथा विभिन्न थानों में उन्हें ले जाकर रख दिया है। जिला पंचायत सदस्यों को भी धमकाया जा रहा है। ऐसे हालात में चुनाव की निष्पक्षता संदिग्ध है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.