चुनावी रंजिश में गोली मारकर युवक की हत्‍या, चार लोग घायल, घटना की जांच में जुटी पुलिस

harshita's picture

RGA न्यूज़

घटना कासमनगला गांव में बुधवार देर रात की है।

रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में चुनावी रंजिश में हारे हुए प्रधान पद प्रत्याशी पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना कासमनगला गांव में बुधवार देर रात की है।

मुरादाबाद, रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में चुनावी रंजिश में हारे हुए प्रधान पद प्रत्याशी पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना कासमनगला गांव में बुधवार देर रात की है।

गांव निवासी गब्बर सिंह बुधवार रात में अपने घर पर बैठा था। उसके साथ गांव के कुछ अन्य लोग भी थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम पंचायत के गांव अहमदगंज निवासी नन्हे और उसका भाई चंद्रकेश उनके घर आया और प्रधानी के चुनाव में वोट न देने को लेकर गाली गलौज करने लगा। चन्द्रकेश प्रधान पद पर चुनाव लड़ा था और हार गया था। उसे शक था कि गब्बर सिंह ने उसे वोट नहीं दिया। इसी खुन्नस में उसने और उसके भाई नन्हे ने गब्बर सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से चंद्रकेश, वहां मौजूद गांव के गुड्डू, मनोज और मनोज का सात साल का बेटा सुमित घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर घर में मौजूद अन्य लोग वहां आ गए। उन्होंने देखा कि गब्बर सिंह लहूलुहान पड़ा था जबकि बाकी लोगों भी घायल थे। आरोपित गोली मारकर फरार हो गए थे। स्वजन ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सभी घायलों को सीएचसी पर लेकर आई, जहां पर 22 वर्षीय गब्बर सिंह को चिकित्सकों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

गुन्नौर पुलिस ने एक वांछित को किया गिरफ्तार : अमरोहा में गुन्नौर पुलिस ने एक वांछित को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने इरफान पुत्र जहीरुल इस्लाम उर्फ मुन्नू निवासी मुहल्ला पछाया इस्लामनगर, जनपद बदायूं को गुन्नौर नेहरू चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उस पर मारपीट धमकी और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा तीन साल पहले दर्ज था। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.