गोरखपुर-बस्‍ती मंडल की सात सीटों में छह पर भाजपा का कब्‍जा, एक पर सपा की जीत

harshita's picture

RGA न्यूज़

जीत का प्रमाण पत्र लेकर बाहर निकलतीं सिद्धार्थनगर की जिला पंचायत अध्‍यक्ष शीतल सिंह

शनिवार को सुबह 11 बजे से शुरू शांतिपूर्वक मतदान दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रहा। गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में कुल सात जिले हैं। इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी जिला पंचायत भाजपा के कब्‍जे में आ गया है। गोरखपुर की सीट भाजपा को पहले ही मिल चुकी है।

गोरखपुर, जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद के चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद गोरखपुर-बस्‍ती मंडल का परिणाम जारी हो गया है। इसमें संतकबीर नगर जनपद में सपा उम्‍मीदवार ने बाजी मार ली है। वहां पर सपा के बलराम यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्‍मीदवार कृष्‍ण कुमार चौरसिया को बुरी तरह से पराजित कर दिया। बाकी सभी सीटों पर भाजपा का कब्‍जा हो गया है। शनिवार को सुबह 11 बजे से शुरू शांतिपूर्वक मतदान दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रहा। गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में कुल सात जिले हैं। इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी जिला पंचायत भाजपा के कब्‍जे में आ गया है। गोरखपुर की सीट भाजपा को पहले ही मिल चुकी है।

बस्‍ती में संजय और सिद्धार्थनगर में शीतल सिंह बिजयी

बस्‍ती जिला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव में भाजपा के संजय चौधरी 39 मतपाकर जिलापंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैं। सपा के वीरेंद्र चौधरी को महज चार मत मिले हैं। वहीं सिद्धार्थनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम घोषित हो गया। यहां से भाजपा प्रत्याशी शीतल सिंह विजयी घोषित की गई। भाजपा प्रत्याशी को 40 व सपा प्रत्याशी पूजा यादव को पांच मत मिले हैं। कुल 45 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया था।

संतकबीर नगर में सपा के बलराम यादव विजयी

संतकबीर नगर जिला पंचायत अध्‍यक्ष के चुनाव में सपा के बलराम यादव चुनाव जीत गए हैं। यहां पर बलराम यादव को 18 वोट म‍िले और भाजपा के कृष्‍ण कुमार चौरसि‍या को 12 वोट मि‍ले हैं।

देवरिया में गिरीश, कुशीनगर में सावित्री और महराजगंज में रविकांत जीते

देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गिरीश तिवारी ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी शैलजा यादव को 31 मत से पराजित किया है। कुल 56 मतों में भाजपा प्रत्याशी गिरीश तिवारी को 42 मत हासिल हुए। सपा प्रत्याशी शैलजा यादव को महज 11 मत मिले। शेष तीन मत निरस्त कर दिए गए। यह जानकारी एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने दी। वहीं कुशीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सावित्री जायसवाल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी सावित्री जायसवाल को 46 और सपा प्रत्याशी रीता यादव को 15 वोट मिले। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने अधिकारिक घोषणा की है। जबकि महराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल 38 मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव को नौ मत से ही संतोष करना पड़ा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.