RGA न्यूज़
खोराबार के रजही उर्फ रामगढ़ गांव में लेनदेन के विवाद में मनबढ़ों ने प्रापर्टी डीलर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी दी। 10 राउंड से अधिक गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को मौके पर 32 बोर पिस्टल की कारतूस के पांच खोखे मिले
घटनास्थल पर मिले कारतूस के खोख
गोरखपुर, खोराबार के रजही उर्फ रामगढ़ गांव में लेनदेन के विवाद में मनबढ़ों ने प्रापर्टी डीलर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी दी। 10 राउंड से अधिक गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को मौके पर 32 बोर पिस्टल की कारतूस के पांच खोखे मिले। चार नामजद के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है।
छह माह पहले लेनदेन पर विवाद हुआ तो दोनों अलग हो गए
गांव के अमर पासवान और विशाल पासवान एक साथ प्रापर्टी डीलिंग करते थे। छह माह पहले लेनदेन को लेकर विवाद होने पर दोनों अलग हो गए। पंचायत चुनाव के दौरान दोनों की तल्खी बढ़ गई। पुलिस को दी तहरीर में अमर ने लिखा है कि रात 12:30 बजे विशाल अपने पिता कपिल साथी दुर्गेश और जितेंद्र के साथ बाइक से उनके घर पहुंचा। आते ही इन लोगों ने पिस्टल व तमंचा से फायरिंग शुरू कर दी।
खिड़की से रास्ते मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास
खिड़की के रास्ते उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उसे लक्ष्य कर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनका मोबाइल टूट गया। प्रभारी निरीक्षक खोराबार राहुल सिंह ने बताया कि लेनदेन के विवाद में वारदात हुई है। अमर की तहरीर पर हत्या की कोशिश, धमकी देने का केस दर्ज कर दो आरोपितों को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश चल रही
बीट पुलिसिंग पर खड़े हुए सवाल
रजही उर्फ रामगढ़ के रहने वाले अमर व विशाल के बीच छह माह से मनमुटाव चल रहा था। तीन माह पहले मारपीट होने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया था, जिसके बाद से दोनों पक्ष में तनातनी चल रही थी लेकिन बीट पुलिस अफसर को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। रात में वारदात होने पर थानेदार के साथ ही दारोगा व बीट पुलिस अफसर सक्रिय हुए।