आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह बोले, उत्तर प्रदेश में जीत मिली तो राज्य में मिलेंगी दिल्ली जैसी सुविधाएं

harshita's picture

RGA न्यूज़

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी को मुफ्त 300 यूनिट बिजली दी जाएगी। आम आदमी पर बढ़ रहे बोझ को कम करेंगे।

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह

मुरादाबाद,आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी को मुफ्त 300 यूनिट बिजली दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद आम आदमी के ऊपर बढ़ रहे बोझ को कुछ कम करने के लिए पार्टी काम करेगी। आम आदमी पार्टी सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और चुनाव जीतेगी। उत्तर प्रदेश में भी जनता को दिल्ली की तरह सुविधाएं देंगे। यहां के सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से स्कूलों की तरह शिक्षा मिलेगी। संजय सिंह शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर शहर के कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर जाकर गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण किया है। इसके बाद मीडिया से वार्ता में कहा कि  उनकी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के लोगों को दिल्ली की तरह सुविधाएं उपललब्ध कराई जाएंगी।

गांधी मूर्ति से माला उतार कर संजय सिंह को पहनाईः शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक की वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक महिला गांधी मूर्ति से माला उतारते हुए दिख रही है। बाद में वहीं महिला संजय सिंह को माला पहना रही है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि आप की महिला कार्यकर्ता ने गांधी मूर्ति से माला उतार कर संजय सिंह को पहना रही है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.