शहर में दूसरे द‍िन भी बारिश, 12वीं तक के सभी स्‍कूल बंद, कई जगह जलभराव

harshita's picture

RGA न्यूज़

कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर द‍िए गए हैं। वहीं लगातार बरसात से महाशिव कॉलोनी में फ‍िर से पानी भर गया। इससे लोग अपने घरों में कैद हो गए। मौसम व‍िभाग ने कल भी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम व‍िभाग ने कल भी बारिश की संभावना जताई है।

मुरादाबाद,ज‍िले में दूसरे द‍िन सोमवार को भी बारिश होती रही। इससे कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर द‍िए गए हैं। वहीं लगातार बरसात से महाशिव कॉलोनी में फ‍िर से पानी भर गया। इससे लोग अपने घरों में कैद हो गए। मौसम व‍िभाग ने कल भी बारिश की संभावना जताई है।

मूसलाधार बारिश से घरों में भरा पानी :  रामपुर में दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हुई। इसके कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। विकास नगर में तो लोगों के घरों में पानी भर गया। रविवार दोपहर शुरू हुई बारिश रात में भी पड़ती रही। सोमवार की सुबह भी मूसलाधार बारिश हुई, इससे जगह-जगह जलभराव हो गया है। बारिश से धान की फसल में नुकसान हो रहा है। विद्युतापूर्ति भी बाधित हो रही है। विकास नगर कालोनी में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में भर गया। लोगों ने बाल्टी और मगों आदि से अपने घरों में भरे पानी को निकाला। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। 

मूसलाधार बारिश से सफाई कर्मी व महिला का भरभराकर गिरा मकान :  अमरोहा में बारिश से सफाई कर्मी का दो कमरों का मकान भरभराकर नीचे गिर गया। जिसके मलबे में दबकर लगभग ढाई लाख रुपये के कीमती सामान क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है। जबकि स्वजन बाल-बाल बच गए। वहीं एक व‍िधवा का भी मकान बारिश की भेंट चढ़ गया। रजबपुर बिजलीघर के पास के रहने वाले राकेश कुमार सफाई कर्मचारी हैं स्वजन के साथ वहीं अपने मकान में रहते हैं। बारिश रुकने पर करीब तीन बजे कर्मी किसी काम से बाहर निकला, तभी मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें डबलबेड समेत ढाई लाख रुपये का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि स्वजन बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से घर में चीख पुकार मच गई। देहात थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा मुस्तकम निवासी हरनंदी पत्नी स्वर्गीय राजवीर सिंह का मकान भी बारिश में भरभराकर गिर गया। 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.