Nov
05
2018
By Praveen Upadhayay
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की गई है। पश्चिमी दिल्ली से 1688 किलो पटाखे जब्त किए गए हैं। इसके अलावा उत्तरी दिल्ली से 660 किलो, पूर्वी दिल्ली से 150 किलो और दक्षिणी दिल्ली से 10 किलो पटाखे पकड़े हैं।
मामले में 18 केस दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि 1 नवंबर से 4 नवंबर तक ये पटाखे जब्त किए गए हैं।
इसके अलावा उत्तमनगर में भी अवैध रूप से पटाखा बेच रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है ये दुकानदार घर के बाहर पटाखा बेच रहा था। इससे 22 किलो पटाखा बरामद किए गए हैं।
News Category:
Place: