![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News दिल्ली
मध्य प्रदेश की 230 और मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान जारी है। मिजोरम में सुबह सात बजे से वोटिंग की शुरुआत हुई जो कि शाम चार बजे तक चलेगी। वहीं, मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई। इसके अलावा मध्य प्रदेश की 227 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। मध्य प्रदेश में भाजपा के साथ-साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की साख पर कसौटी पर है। कांग्रेस की कोशिश भाजपा को 15 साल बाद सत्ता से बेदखल करने की है। वहीं मिजोरम में तय होगा कि कांग्रेस जीत की हैट्रिक लगाती है या पूर्वोत्तर का आखिरी किला भी गंवा देती है।
8:50 AM: मध्य प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला।