कांग्रेस ने 15 साल का सूखा दूर करने के लिए मुरादाबाद में इन प्रत्याशियों पर लगाया दांव

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

Congress Candidates for UP Election विधानसभा चुनाव 2022 की कमान प्रियंका वाड्रा गांधी अपने हाथ में लेकर चल रही हैं। चुनाव को लेकर उन्होंने जबरदस्त सक्रियता दिखाई। प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने में भी कांग्रेस सबसे आ

मुरादाबाद नगर सीट पर रिजवान कुरैशी और देहात विधानसभा सीट पर मु. नदीम को टिकट दिया गया है।

मुरादाबाद, ।: विधानसभा चुनाव 2022 की कमान प्रियंका वाड्रा गांधी अपने हाथ में लेकर चल रही हैं। चुनाव को लेकर उन्होंने जबरदस्त सक्रियता दिखाई। प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने में भी कांग्रेस सबसे आगे रही। 125 प्रत्याशियों में मुरादाबाद की छह सीटों में दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें मुरादाबाद नगर सीट पर रिजवान कुरैशी और देहात विधानसभा सीट पर मु. नदीम को टिकट दिया गया है।

चार सीटों पर नामों की घोषणा अभी बाकी है। इनके सामने कांग्रेस को जिताने और 15 साल का सूखा मिटाने की चुनौती रहेगी, जोकि आसान नहीं है। कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर मुस्लिम वोटों पर ही दांव खेला है। नगर विधानसभा क्षेत्र में 40 फीसद मुस्लिम वोट है तो देहात विधानसभा क्षेत्र में 65 फीसद से ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं। मुरादाबाद महानगर का बड़ा हिस्सा देहात विधानसभा क्षेत्र में आता है। ऐसे में कांग्रेस को वापसी कराने की चु

रिजवान कुरैशी पिछले कुछ सालों में सबसे मजबूत नेता के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। 2017 में महापौर के चुनाव में पार्टी ने उम्मीदवार बनाया। रिजवान कुरैशी ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने 73 हजार वोट प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 2016 में हुए महापौर उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को मात्र नौ हजार वोट मिले थे और वह चौथे स्थान पर रहे थे। वहीं, नदीम लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और लगातार दो बार से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीत

रिजवान कुरैशी का रिकार्ड कांग्रेस में कार्यकर्ता के तौर पर शुरुआत से जुड़े हैं। 2006 से 2008 तक महानगर कार्यकारिणी में महासचिव की जिम्मेदारी संभाली। 2008 से 12 तक महानगर उपाध्यक्ष का पद मिला। 2009 में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने और 2015 तक यह पद संभाला। 2017 में पार्टी ने महापौर पद का उम्मीदवार बनाया। 2018 में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाया गया, जो अब तक है। 2019 में महानगर अध्यक्ष बनाए गए। जुलाई 2021 में प्रियंका वाड्रा गांधी से संगठन के पदाधिकारियों को टिकट नहीं देने का निर्णय लेने पर महानगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.