सोशल मीडिया से दो हफ्ते दूर रहकर खुश दिखे निक जोनस, कहा- अच्छा महसूस कर रहा हूं

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

दो हफ्ते लगातार सोशल मीडिया से दूर रहे निक जोनस ने ट्वीट कर अपनी खुशी जताई। निक जोनस ने बताया की वो दो हफ्ते सोशल मीडिया से दूर रहकर बहुत ही अच्छा महसूस कर रहे थे। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया जाहि

नई दिल्ली, । प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। प्रियंका की तरह ही निक भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। निक जोनस ने अंतिम बार नए साल के मौके पर अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ एक पोस्ट डाला था, उसके बाद से ही वो लगातार सोशल मीडिया से दूर थे। हालांकि दो हफ्तों के बाद निक जोनस ने अपने इस अनजाने में लिए गए ब्रेक के बारे में अपने फैन्स को बताया। दो हफ्तों बाद निक जोनस ने ट्वीट करके बताया कि वो दो हफ्ते कितने ज्यादा 

निक जोनस ने कहा अच्छा महसूस कर रहा हूं

निक जोनस ने दो हफ्ते सोशल मीडिया से दूर रहने का अपना अनुभव साझा किया। निक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने किसी भी तरह की योजना नहीं बनाई थी, लेकिन अनजाने में मैंने दो हफ्ते सोशल मीडिया से ब्रेक लिया और अब आपके सामने हूं। मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। उम्मीद करता हूं कि आप सब बहुत अच्छे होंगे। आप सभी को ढ़ेर सारा प्यार। निक जोनस के इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि सोशल मीडिया से दूर उन्होंने प्रियंका और अपने परिवार के साथ इन दो हफ्तों को काफी एन्जॉय किया है। मीडिया पर फैंस की आई ऐसी प्रतिक्रियाएं

निक जोनस ने जैसे ही ये ट्वीट किया सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये सुनकर बहुत खुशी हुई कि आपने अपनी जिंदगी जी और खुद पर फोकस किया। अपने आप को हमेशा सबसे पहले रखना चाहिए। मैं ये सुनकर बहुत खुश हूं कि आप अच्छा कर रहे हैं। हमने आपको मिस किया, लेकिन ठीक है। हमेशा उन लोगों के लिए समय निकालना चाहिए जिनसे हम प्यार करते हैं। ढ़ेर सारा प्यार'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा ही था ब्रेक लिया होगा। कभी-कभी इसकी हमें बहुत जरुरत होती है। आप अपना पूरा समय लीजिए, क्योंकि आप जब वापस आएंगे तो भी हम यहीं मिलेंगे'।

2018 में प्रियंका संग शादी के बंधन में बंधे थे निक जोनस

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में शादी की थी। इन दोनों की शादी क्रिश्चन और हिंदी रीति-रिवाजो से हुई थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जताते हुए नजर आते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने जब अपने सोशल मीडिया से 'जोनस' सरनेम हटाया था तो दोनों के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा था। हालांकि प्रियंका ने इन सभी खबरों को सिरे से नकारा और निक के साथ अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.