देश में 73वें गणतंत्र दिवस की धूम, कुछ ही देर में राजपथ पर दिखेगा आकर्षक परेड का नजारा

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

देश में धूमधाम से 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। कुछ ही देर में राजपथ पर शानदार नजारा देखने को मिलेगा। सुबह साढ़े 10 बजे से भव्य परेड निकाली जाएगी। पूरी दुनिया आज भारत की ताकत दे

देश में 73वें गणतंत्र दिवस की धूम 

नई दिल्ली। देश में आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी देशवासी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुए हैं। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड आयोजन होता है। आज राजपथ पर देश की आन-बान और शान की शानदार झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त की गई है। परेड वाले रूट को छावनी में तब्दील किया गया है। सुरक्षा के लिए कई जवानों को तैनात किया गया 

लाइव अपडेट्स:

जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि मैं भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज के दिन इस दिवस को मनाते हुए यह आवश्यक होता है कि उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था

देश के जवानों को नमन- अमित शाह

- गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, 'भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन। आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।'

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी

हिमवीरों ने मनाया गणतंत्र दिवस

- उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने 12,000 फीट की ऊंचाई 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।

- लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.