![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News संवाददाता मुरादाबाद
मुरादाबाद के डिलारी के गांव फरीदपुर हाजी में महिला को दिनदहाड़े अगवा कर तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। महिला गांव में अपनी लापता बेटी की तलाश में पहुंची थी। यहां पर आरोपियों ने उसे अगवाकर लिया था। पुलिस ने एक राशन डीलर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित महिला की विवाहित बेटी कुछ दिनों से घर से गायब थी। उसी की तलाश में वह दर- दर भटक रही थी।
महिला के अनुसार उसे पता चला था कि फरीदपुर हाजी गांव में उसकी बेटी है। उसी की तलाश में तीन दिन पहले वह घर से निकली थी। आरोप है कि जब वह फरीदपुर हाजी गांव पहुंची तो वहां आरोपियों ने उसे एक घर में बंधक बना लिया। आरोपियों ने महिला को तीन दिन तक मकान में बंद रखा। इस दौरान चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर किसी तरह डिलारी थाने के जलालपुर चौकी पर पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। जहां से उसे थाने पर भेज दिया गया।
थाने पर महिला ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। डिलारी थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर फरीदपुर हाजी गांव निवासी आरोपी उस्मान डीलर, वसीम व जाकिर तथा गुलरिया निवासी नईम के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरेापियों की तलाश की जा रही है। बताया गया कि आरोपियों में से नईम राशन डीलर है और सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाता है।