![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/20_11_2022-kumar_vishwas_1_23216437.jpeg)
RGAन्यूज़ संवाददाता दिल्ली गाजियाबाद
गाजियाबाद, संवाददाता:- भगवान राम और कवि कुमार विश्वास पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने इंदौर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान लोकेश शुक्ला के रूप में हुई है। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थक है। कुमार विश्वास को ईमेल भेजकर टिप्पणी की थी।
एसपी सिटी-2 ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इंदौर के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। जिसने प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को धमकी भरे मेल अभद्र टिप्पणी करते हुए भेजे थे। अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में जेल भेजा जा रहा है
कुमार विश्वास ने किया ट्वीट
कुमार विश्वास ने ट्वीट कर इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भगवान राम के बारे में गाली न देने की नसीहत दी है।